फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Birthday of the sacrificial prime minister wishing him long life

Pilibhit News: यज्ञकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना का जन्मदिन

Mon, 18 Sep 2023 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 18 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Birthday of the sacrificial prime minister wishing him long life
शहर के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना करते जिलाअध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता । स्त्रोत - भाजपा पद
पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। जिलाध्यक्ष ने गौरीशंकर मंदिर जाकर भगवान शिव का पूजन कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। पालिकाध्यक्ष ने वृद्धाश्रम में केक काटा और बुजुर्गों को फल बांटे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा गौरी शंकर के मंदिर में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना की। मिशन मोदी अगेन पीएम युवा मोर्चा द्वारा उनकी लंबी आयु की कामना करते हुए यज्ञ का आयोजन किया। प्रधानमंत्री के चित्र पर तिलक लगाकर मिष्ठान वितरण किया गया। चावला चौराहा स्थित पाकड़ नाथ मंदिर में यज्ञ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने यज्ञ में पूर्णाहुति दी। त्रिभुवन शर्मा,पवन जैसवार, शंकर राठौर, सभासद साकेत सक्सेना, प्रशांत कुमार जैसवार, मेघा अग्रवाल, हर्षल सिंह, सूरज सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वृद्ध आश्रम में नरेंद्र मोदी का जन्मदिन श्रीश सक्सेना ने वृद्ध जनों के साथ केक काटकर एवं खिलाकर मनाया गया। सत्यनारायण मंदिर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरीबों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। महंत संदीप पांडेय, संजीव शर्मा उत्तम स्वीट, अंशुल शर्मा, नीरज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। बड़े देवी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया। इस मौके पर अमन जायसवाल, राकेश अवस्थी, उमाकांत मिश्रा, उर्वेश गुप्ता, अमित अग्रवाल, राकेश गंगवार, आशु भारद्वाज, अनुपम मित्तल, अमर सिंह, शानू जायसवाल, अभिमान शर्मा, हरीकृष्ण गुप्ता, रामपाल गंगवार, अमित सक्सेना, राकेश बाथम, समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद

शहर के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना करते जिलाअध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता । स्त्रोत - भाजपा पद

शहर के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना करते जिलाअध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता । स्त्रोत - भाजपा पद

शहर के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना करते जिलाअध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता । स्त्रोत - भाजपा पद

शहर के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना करते जिलाअध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता । स्त्रोत - भाजपा पद

शहर के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना करते जिलाअध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता । स्त्रोत - भाजपा पद

शहर के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना करते जिलाअध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता । स्त्रोत - भाजपा पद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed