{"_id":"600b16358ebc3e31f65e4057","slug":"birdflu-pilibhit-news-bly4347295189","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन सड़ रहे दो कौओं के शव, एक को कुत्ता उठा ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन सड़ रहे दो कौओं के शव, एक को कुत्ता उठा ले गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। बर्ड फ्लू को लेकर जिले भर में अलर्ट है, मगर बरखेड़ा क्षेत्र में जिम्मेदार बेपरवाह दिख रहे हैं। कस्बे के नवाबगंज मार्ग पर दो कौओं के शव चार दिन से पड़े हुए हैं। बताते हैं कि इसमें से एक मृत कौआ को कुत्ता उठा ले गया। इधर जब सूचना मिली तो सामाजिक वानिकी के एक वॉचर मृत कौआ का उठाकर पशु अस्पताल ले गया। इसके अलावा एक स्कूल की छत पर भी मृत कौआ मिला है। पशु चिकित्साधिकारी के मुताबिक दोनों कौओं के शव को गड्ढे में दफना दिया गया।
कस्बे से नवाबगंज की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे पिछले चार दिन से दो कौओं के शव पड़े हुए थे। बताते हैं कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद एक कौआ के शव को कुत्ता मुंह में दबाकर ले गया। कौओं के शव देख कुछ लोगों ने बर्ड फ्लू की आशंका जताते हुए इसकी सूचना पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीरपाल सिंह को दी। पशु चिकित्साधिकारी ने वन विभाग को अवगत कराया। शुक्रवार दोपहर बाद सामाजिक वानिकी के वॉचर रामऔतार मौके पर पहुंचे और मृत कौआ के शव का उठाने के बाद पशु चिकित्सालय पहुंचा गया। इसके अलावा इसके अलावा वॉचर ने कस्बा स्थित एनएसके सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छत पर पड़े एक अन्य मृत कौआ के शव को उठाकर पशु चिकित्सालय पहुंचाया। वन वॉचर ने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी के निर्देश पर दोनों मृत कौओं के शव को पशु चिकित्सालय लाया गया है। इस संबंध में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीरपाल सिंह ने बताया कि दो मृत कौओं के शव मिले थे। शवों को नियमानुसार गड्ढे में दफना दिया गया है।