फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bird flu terror

एक और बतख की हालत बिगड़ी, पक्षियों के मरने का सिलसिला जारी

Fri, 15 Jan 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
bird flu terror
पूरनपुर। पूर्व जिला पंचायत सदस्य के यहां 22 मुर्गा, मुर्गियों की मौत हो चुकी है। तीन बतखों में एक की हालत चार दिन से खराब चल रही है। एक अन्य बतख की बृहस्पतिवार दोपहर से हालत खराब हो गई। बतख सुस्त होकर दूसरी बतख से दूर बैठ गई। असलम कुरैशी ने बताया कि इससे पहले जिन मुर्गा मुर्गियों और बतख की मौत हुई वह भी सुस्त होकर अन्य पक्षियों से दूर रही थीं। हालत खराब होने पर एक और बतख अपने जोड़े को छोड़कर अलग सुस्त होकर बैठ गई है। इसके अलावा ब्लाक कार्यालय में मरे मिले एक उल्लू और चार कौओं की भी जानकारी है। इस पर बर्ड फ्लू से मौत का शोर मच गया। डिप्टी सीवीओ डॉ. राजीव मिश्रा ने बताया कि मरे पक्षियों को भी दिखवाया जाएगा। मगर कुछ पक्षी ठंड के चलते भी मर रहे हैं।
विज्ञापन

मानव में नहीं फैलता बर्ड फ्लू, चिंता की अभी बात नहीं
पूरनपुर। पशु पालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. जीवन दत्त गौतम ने बताया कि बर्ड फ्लू मानव में नहीं फैलता। पक्षियों में ही फैलता है। मात्र एक सैंपल पॉजिटिव निकलने पर अभी कोई चिंता की बात नहीं है। मुर्गा और अंडा खा सकते हैं, मगर उससे पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वह नियमित तापमान पर आधे घंटे तक पकाया हुआ हो। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उसके वैक्टीरिया जिंदा रहेंगे, जो कुछ परेशानी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed