{"_id":"600c6b298ebc3e324f3c1748","slug":"bird-flu-pilibhit-news-bly4348429155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौओ के शव का मचा रहा शोर, नहीं पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौओ के शव का मचा रहा शोर, नहीं पहुंची टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर/ अमरैयाकलां। बर्ड फ्लू का एक केस मिलने के बाद भी अफसर संजीदा नहीं हैं। कौओं की मौत के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को खाता गांव में दो कौए मृत पड़े मिले। इसकी सूचना देने के बावजूद पशु पालन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
बर्ड फ्लू को लेकर शासन के निर्देश पर जनपद में अलर्ट घोषित किया गया है। करीब 10 दिन पूर्व शेरपुरकलां के एक पोल्ट्री फार्म से भेजी गई मुर्गी का नमूना पॉजिटिव निकला था। इसके बाद एक किलोमीटर के दायरे को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया था। पशु पालन और वन विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी। इसके अलावा ब्लॉक और नगर पालिका की टीम भी लगाई गई थी। शनिवार को पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव खाता में दो कौओं के शव खेत में पड़े मिले। इससे लोग बर्ड फ्लू की आशंका जताते रहे। मगर शात तक पशु पालन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने इस पर नाराजगी भी जताई। खेतों में काम करने पहुंचे किसानों और मजदूरों ने कौओं के शव पड़े होने से लोगों में दहशत है।
उधर, डिप्टी सीवीओ डॉ. राजीव मिश्र ने बताया कि गांव खाता के समीप खेतों में कौओं के शवों पड़े होने की सूचना किसी ने नहीं दी। अब जानकारी मिली है तो कर्मचारियों को भेजा जाएगा।