फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bio liquid fertilizer plant will be built in Devipura cowshed.

Pilibhit News: देवीपुरा गोशाला में बनाया जाएगा बायो लिक्विड फर्टिलाइजर प्लांट

Tue, 02 Dec 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 02 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bio liquid fertilizer plant will be built in Devipura cowshed.
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक की देवीपुरा गोशाला में अब बायो लिक्विड फर्टिलाइजर बनाया जाएगा। यह फर्टिलाइजर संस्था और राजस्थान की कंपनी तैयार करेगी। कच्चे माल के रूप में पशुपालन विभाग गोमूत्र और गोबर मुहैया कराएगा। इससे गोशाला की आय भी होगी।
विज्ञापन

बायो लिक्विड फर्टिलाइजर एक जैविक तरल उर्वरक है। यह लाभकारी सूक्ष्मजीवों का उपयोग कर मिट्टी और पौधों को पोषक तत्व प्रदान करता है। इसका उपयोग किसानों के लिए फायदेमंद है। इसके उपयोग में खर्च भी कम आता है। जिले के किसानों की सुविधा के लिए अब देवीपुरा गोशाला में बायो लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार करने पर काम चल रहा है। इसके लिए एक संस्था ने कोटा राजस्थान की नैनो बायो फर्टिलाइजर कंपनी से करार किया है। पशुपालन विभाग से स्थान और गोमूत्र आदि मुहैया कराने को कहा है। जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीके त्यागी ने बताया कि बायो लिक्विड फर्टिलाइजर के लिए देवीपुरा गोशाला को चिह्नित किया गया है। एनजीओ और कंपनी मिलकर यहां पर फर्टिलाइजर बनाएंगी। गोमूत्र, गोबर खरीदेंगी। इससे गोशाला को आय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed