{"_id":"5d87afa98ebc3e014c4b5b8c","slug":"bilsanda-in-pilibhit-pilibhit-news-bly3772690117","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से बालक की मौत, शव सड़क पर रख कर लगाया जाम, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से बालक की मौत, शव सड़क पर रख कर लगाया जाम, नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा (पीलीभीत)। कूड़ा बीनते वक्त टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर दस वर्ष के बालक की जान चली गई। खबर मिलने पर जमा हुए परिजन और कई संगठनों से जुड़े लोगों ने पावर कॉरपोरेशन की लापरवाही बच्चे की मौत होने की बात कहकर जाम लगा दिया। पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतक के परिजन को दस लाख मुआवजे की मांग की गई। एसडीएम ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
कस्बा बिलसंडा के मोहल्ला ईदगाह निवासी मुंशीलाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका दस वर्षीय पुत्र राजीव रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से निकल गया। मकान से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर एक बंद बैटरी की दुकान के बाहर कूड़ा बीन रहा था। वहीं पर पहले से टूटकर गिरे बिजली के तार से निकल रहे करंट की चपेट में आकर राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने शव पड़ा देखा तो शोर मच गया। परिजन मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में बजरंग दल, सभासद संघ, युवा आजाद संगठन, युवा विकास संगठन से जुड़े तमाम लोग और ग्रामीण जमा हो गए। हादसे के पीछे पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। शव रखकर उन्होंने गोला रोड पर जाम लगाकर पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इंस्पेक्टर बिलसंडा सुरेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। सूचना अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद एसडीएम बीसलपुर सौरभ दुबे, सीओ प्रवीण मलिक भी पहुंच गए। उन्होंने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए परिजन को ढांढस बंधाया। दस लाख मुआवजे की मांग पर उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया, जिसके बाद लोग मान गए और जाम खोल दिया। इंस्पेक्टर बिलसंडा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कानूनी कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई है।
मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। पिता मजदूरी करते हैं। वहीं राजीव पढ़ाई नहीं करता था। वह कूड़ा बीनकर कुछ रुपये कमा लेता था। घर से निकलने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में छोटा था। उसके तीन बड़े भाई विलेंद्र, मनोज, विपिन हैं। इसके अलावा एक बहन है।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण पावर कॉरपोरेशन के अफसर और कर्मचारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। इस पर अधिकारियों ने संपर्क साधकर उनको आने के लिए कहा भी, लेकिन पब्लिक के आक्रोश को देखते हुए कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
बिलसंडा-गोला मार्ग पर ग्रामीणों की ओर से लगाए गए जाम में काफी राहगीर फंसकर रह गए। जाम करीब दो घंटे तक रहा, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी। हालांकि उस पर नजर पड़ते ही बिलसंडा पुलिस ने लोगों से बातचीत कर उसको निकलवा दिया। ग्रामीणों ने भी इसका कोई विरोध नहीं किया। एंबुलेंस करीब दस मिनट तक फंसी रही।
हादसे के बाद एक बार फिर पावर कॉरपोरेशन की ओर से जर्जर तारों को लेकर बरती जा रही लापरवाही पर लोगों का गुस्सा रहा। पहले भी कई बार तार इसी तरह से टूटकर गिर चुके हैं, जिसमें लोगों की जान चली गई। दस सितंबर को ही गजरौला थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी 55 वर्षीय जोगा सिंह के घर के ऊपर से गुजर रही बिजली के तार टूटकर उन पर गिर गई थी। इसमें उनकी मौत हो गई। बीते माह न्यूरिया में एक मजदूर पर तार टूटकर गिर गया था, उसकी भी जान चली गई थी। इसके अलावा भी कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
हादसे की खबर मिली है। किस स्तर पर लापरवाही रही, टीम भेजकर इसका पता लगाया जाएगा। मृतक बच्चे के परिजन को नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। - प्रमोद गौतम, एसडीओ पावर कॉरपोरेशन, बिलसंडा
बच्चे की करंट से मौत होने की सूचना मिलने पर मौके पर गए थे। परिजन को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से भी इस सिलसिले में बात की गई है। - सौरभ दुबे, एसडीएम बीसलपुर