{"_id":"576410e14f1c1ba83b11b712","slug":"bill-with-roses-deposit-will-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाब के फूल के साथ बिल जमा करने का देेंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाब के फूल के साथ बिल जमा करने का देेंगे नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर।
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
लाइट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- बिजली विभाग ने बकाया वसूलने के लिए अपनाया नया ढंग
- दो हजार बाकीदारों को जारी किए गए हैं नोटिस
- फूल और नोटिस देते समय खींचा जाएगा फोटो भी
बिजली विभाग पांच हजार रुपये से अधिक के दो हजार बकाएदारों को बकाया जमा करने के लिए नोटिस के साथ गुलाब का फूल भेंटकर बकाया जमा करने की अपील करेगा। नोटिस के बाद भी बकाया जमा न करने वाले बाकीदारों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होगी।
एसडीओ (बिजली) सौरभ भारद्वाज ने बताया कि नगर को हो रही बीस घंटे बिजली सप्लाई सुचारू रखी जा सके, इसको लेकर नियमित बिलिंग के प्रयास जारी हैं। नगर में पांच हजार रुपये से अधिक बकाया वाले दो हजार उपभोक्ता हैं। उक्त उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में निर्बाध और बेहतर बिजली सप्लाई का हवाला देकर सप्ताह भर में बकाया जमा करने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाकीदारों को नोटिस के साथ एक गुलाब का फूल भी सौंपा जा रहा है। ताकि सभी उपभोक्ताओं का विभाग को बकाया जमा कर सहयोग जारी रहे और निर्बाध और बेहतर बिजली सप्लाई जारी रह सके। उन्होंने बताया कि गुलाब के फूल के साथ नोटिस देने के बाद भी बकाया जमा न करने वाले बाकीदारों से वसूली की अगली रणनीति निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद तय की जाएगी।