फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bikers on the highway, the death of one

हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत

Mon, 26 Jun 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 26 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bikers on the highway, the death of one
हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत
असम हाईवे पर गोरा रायपुर मोड़ पर दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में ईद की मिठाई देने केसरपुर गांव आ रहे खुटार (शाहजहांपुर) के ग्राम रूझाहा खुर्द निवासी इमरान (28) की मौत हो गई। उसके भाई को भी काफी चोटें आई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घायल को इलाज के लिए सीएचसी भर्ती कराया है। खुटार (शाहजहांपुर) के ग्राम रुझाहा खुर्द निवासी इमरान (28) पुत्र लियाकत अली सोमवार को ईद के मौके पर केसरपुर गांव में मिठाई देने अपने भाई गुफरान (22) के साथ आ रहा था। असम हाईवे पर सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में गोरा रायपुर मोड़ पर मोड़ते ही सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गए। हादसे में इमरान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुफरान गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक अपनी बाइक लेकर भाग निकले। इसकी सूचना मिलने पर सेहरामऊ पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर घायल को सीएचसी भर्ती कराया गया। घायल से जानकारी कर पुलिस ने परिवारीजनों को हादसे की सूचना देकर बुला लिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक इमरान सात भाईयों में चौथे नंबर का था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed