फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike riding youth injured in leopard attack

तेंदुए के हमले में बाइक सवार युवक घायल

Mon, 12 Sep 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth injured in leopard attack
न्यूरिया। न्यूरिया क्षेत्र में रविवार देर रात तेंदुए के हमले में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। न्यूरिया से जंगल से सटी महोफ कालोनी आते समय अचानक झाड़ियों से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। घायल को सीएचसी में उपचार कराने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

महोफ कॉलोनी के संजय नगर क्षेत्र के रहने वाले राम पंकज ने बताया कि रविवार दोपहर में न्यूरिया गया था। साथ में कॉलोनी का ही जयंत भी साथ था। देर रात लौटते समय कॉलोनी के निकट झाड़ियों से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। हमले के बाद तेंदुआ झाड़ियों में भाग गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को न्यूरिया सीएचसी ले जाया गया। हमले में उसके दाएं पैर में जख्म हुए हैं। हालांकि वन्य जीव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। वन दरोगा शेर सिंह ने बताया कि हमले की जानकारी मिली है, मौका मुआयना किया गया, लेकिन अभी तक पगचिह्न ट्रेस नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed