{"_id":"6686b0f03032b5aa230d7ebf","slug":"bike-riding-woman-dies-due-to-pickup-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-118977-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
गजरौला क्षेत्र में हादसे के बाद लगी भीड़।संवाद
गजरौला। असम हाईवे पर बिठौरा कला के पास पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाने पर घायल महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
गजरौला क्षेत्र के गांव घियोना निवासी गीता देवी (45) पत्नी हीरा लाल बृहस्पतिवार सुबह अपनी बहु राखी के साथ टेंपो से पीलीभीत गईं। शहर में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने के बाद देर शाम वह भांजे बबलू के साथ बाइक से घर लौट रहीं थी। असम हाईवे पर बिठौरा कला के पास पहुंचते ही बाइक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गई।
हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद की घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने गीता को मृत घोषित कर दिया। चालक बबलू को बरेली रेफर किया गया है। राखी की हालत खतरे से बाहर है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है।