फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike riders snatched 15 thousand rupees from BC operator and fled

Pilibhit News: बीसी संचालक से 15 हजार रुपये छीनकर भागे बाइक सवार

Thu, 10 Jul 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 10 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bike riders snatched 15 thousand rupees from BC operator and fled
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृता खास में बाइक सवार बदमाश बैंक ऑफ बड़ौदा की बीसी संचालक से मंगलवार को दिनदहाड़े 15 हजार रुपये की नकदी छीनकर भाग गए। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव अमृता खास निवासी रिंकी देवी ने बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा की बैंक प्रतिनिधि (बीसी संचालक) हैं। उनकी दुकान गांव में ही चौराहे पर है। मंगलवार की दोपहर 1: 30 बजे वह दुकान पर बैठी थीं। इसी समय बाइक सवार तीन युवक दुकान पर आए। उनमें से एक युवक ने दुकान पर आकर रुपये निकालने की बात कही। दो युवक बाइक पर ही बैठे रहे। उन्होंने हाथ में 15 हजार रुपये गिनना शुरू किए तो आरोपी रुपये छीनकर बाइक पर बैठकर बीसलपुर की ओर भाग गए। शोर शराबा पर आसपास के लोग एकत्र हुए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें तीन युवक बीसलपुर की ओर जाते दिखाई दिए। तीनों युवक नई उम्र के लग रहे हैं। रिंकी देवी ने बुधवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। हालांकि इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed