{"_id":"642a90caa6f2d7ede0039d96","slug":"bike-rider-youth-killed-in-collision-with-unknown-vehicle-in-pilibhit-2023-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भांजे की मौत, मामा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भांजे की मौत, मामा गंभीर घायल
Mon, 03 Apr 2023 02:09 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:09 PM IST
सार
जहानाबाद क्षेत्र में ऐमी खमड़िया पुल मार्ग पर रविवार देर शाम सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे घायल हो गए। इनमें भांजे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
राजीव कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत में भांजी के घर से गांव लौट रहे मामा-भांजे की बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में भांजे की मौत हो गई। जबकि मामा गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जहानाबाद क्षेत्र के गांव पुन्नापुर खुंडारा निवासी राजीव कुमार (18) पुत्र लालता प्रसाद अपने मामा महेंद्र पाल के साथ रविवार को क्षेत्र के गांव उमड़सड़ स्थित बहन कुसमा देवी के घर गया था। देर शाम ऐमी खमड़िया पुल मार्ग से दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
ऐमी में एक कॉलेज के निकट पहुंचते ही बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। इससे बाइक सवार मामा-भांजे घायल हो गए। बाइक राजीव चला रहा था। हेलमेट लगा होने की बात कही गई है। राजीव को गंभीर हालत में जहानाबाद सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दिल्ली में काम करता था राजीव
उसके मामा महेंद्र पाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। राजीव दो भाई और दो बहनों सबसे छोटा था। वह दिल्ली की एक फैक्टरी में काम करता था। नवरात्रि से पहले ही वह घर आया था। इंस्पेक्टर क्राइम कमलेश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।