फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike rider student injured in car collision, referred to Lucknow

Pilibhit News: कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल, लखनऊ रेफर

Sun, 06 Aug 2023 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 06 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bike rider student injured in car collision, referred to Lucknow
पूरनपुर सीएचसी में घायल छात्र को जिला अस्तपताल रवाना कराते लोग । संवाद
पूरनपुर। कार की टक्कर से गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय का बीए का छात्र गोला के भवानीगंज निवासी शिवा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। छात्र को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है। इसके अलावा एक अन्य हादसे में बाइकों की टक्कर में गांव जितौरिया टांडा निवासी हेतराम और उनका बेटा रामस्वरूप घायल हो गए।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव मलिका निवासी विशाल ने बताया कि शिवा ठाकुर उसका दोस्त है। अक्सर दोनों साथ ही बाइक से कॉलेज आते हैं। शनिवार को शिवा ठाकुर भूख लगने की बात कहकर बाजार जाने के लिए बाइक लेकर कॉलेज से निकला, तभी कॉलेज गेट के सामने पूरनपुर की ओर से तेज गति से जा रही कार की चपेट में आ गया। साथी छात्र और महाविद्यालय स्टाफ उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा एक अन्य हादसा भी शाहजहांपुर हाईवे पर गांव शहबाजपुर के समीप हुआ। घुंघचाई थाना के गांव जितौरिया टांडा निवासी हेतराम ने बताया कि वह बेटे रामस्वरूप के साथ बाइक से दवाई लेने पूरनपुर आए थे। घर लौटते वक्त शहबाजपुर के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। हादसे में हेतराम और रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed