फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike rider killed in road accident, another injured

Pilibhit News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Wed, 29 Mar 2023 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in road accident, another injured
माधोटांडा-पूरनपुर मार्ग पर गुलाबटांडा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। काम के सिलसिले में माधोटांडा आए बाइक सवार की लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। माधोटांडा सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



पूरनपुर के बमनपुरी निवासी सक्टे लाल (48) कारीगर हैं। मंगलवार करीब दस बजे काम के सिलसिले में रिश्ते के भतीजे गोलू के साथ माधोटांडा आए थे। करीब दो घंटे रुकने के बाद सक्टे लाल बाइक से माधोटांडा-पूरनपुर मार्ग से लौट रहे थे। गुलाबटांडा के पास पहुंचते ही गड्ढे में पड़ने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक मार्ग पर गिर गई। बाइक भतीजा गोलू चला रहा था। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे में सक्टे लाल गंभीर घायल हो गए। सूचना के बाद पीआरबी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। घायलों को माधोटांडा सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सक्टे लाल को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर वीरेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

----
बाइक की चपेट में आकर कारीगर की जान गई
अमरिया। कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित होटल को बंद कर घर जा रहा कारीगर बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने कार्रवाई से इन्कार करते हुए शव को घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बिजली घर क्षेत्र निवासी हरीश कुमार (40) पिछले बीस साल से अमरिया में अपने बहनोई के होटल पर कारीगर का काम करता था। सोमवार रात करीब नौ बजे होटल बंद कर हरीश अन्य लोगों के साथ बहनोई के घर जा रहा था। हाईवे को पार करते समय अचानक बाइक की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर भाग गया। साथियों की मदद से हरीश को अमरिया सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने कार्रवाई से इन्कार करते हुए पोस्टमार्टम नहीं कराया। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed