{"_id":"66893b22eb048081290520c9","slug":"bike-rider-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-119030-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
मृतक मुकेश।
गजरौला। पड़ोस के गांव से घर लौट रहा बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के बाद परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
थाना गजरौला क्षेत्र के गांव पिपरिया भजा निवासी मुकेश कुमार (38) पुत्र बाबूराम अपने एक अन्य साथी के साथ शुक्रवार को बाइक से सुहास गांव गया था। देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के निकट पहुंचते ही बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।
हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।