फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike rider dies in tractor-trolley collision

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 17 Apr 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 17 Apr 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in tractor-trolley collision
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
 गन्ने लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर छोड़कर भाग गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रामऊ के रहने वाले 20 वर्षीय डालचंद पुत्र कीरथदेव पीलीभीत रोड स्थित एक बारातघर में आयोजित शादी समारोह में गया था। रविवार रात वहां से लौटते समय हाईवे पर कस्बे की स्टेट बैंक के पास उसकी बाइक में गन्ने लदे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मजदूर डालचंद गंभीर रुप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसका पता लगने पर परिवार वाले भी पहुंच गए। फौरन घायल को अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। जहां देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बरेली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इधर, पत्नी मंजूदेवी ने पुलिस को ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ तहरीर दी। सीओ बीसलपुर हरीश भदौरिया ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को बरखेड़ा पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। डालचंद के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। घर में पत्नी के अलावा विकलांग मां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed