फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike rider died due to fell on the road not wearing helmet in Pilibhit

Pilibhit News: संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरा बाइक सवार, सिर में चोट लगने से मौत, नहीं लगाया था हेलमेट

Tue, 01 Jul 2025 03:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Jul 2025 03:16 PM IST
विज्ञापन
Bike rider died due to fell on the road not wearing helmet in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक से घर लौट रहे गांव रिछोला घासी निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


गांव रिछोला घासी निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उनका भतीजा अरविंद कुमार (23 वर्ष) पुत्र प्रवेश कुमार सोमवार रात अपने एक परिचित को चुर्रा सकतपुर पहुंचाने के बाद बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में नहर कोठी के सामने संतुलन बिगड़ जाने से वह सड़क पर गिर गया। हेलमेट न होने की वजह से उसका सिर सड़क से टकरा गया और खून बहने लगा।
विज्ञापन


सिर से अधिक खून बह जाने वह बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed