{"_id":"588ca3124f1c1b476fcf65f2","slug":"bike-crashed-into-the-bridge-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया से टकराई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया से टकराई बाइक, एक की मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया रोड पर अमरिया के नजदीक एक बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इससे बाइक सवार मजदूर विद्याराम की मौत हो गई। उसका फुुफेरा भाई सुमेर लाल घायल हो गया। सुनगढ़ी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सुनगढ़ी क्षेत्र के रुपपुर कृपा गांव निवासी 40 वर्षीय विद्याराम मजदूरी करते थे। शुक्रवार देर शाम वह अपने फुफेरे भाई सुमेरलाल के साथ बाइक पर दावत खाने बरेली के देवरनिया जा रहे थे। देवरनिया रोड पर अमरिया कस्बे के नजदीक पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। इस हादसे की सूचना मिलने पर परिवारीजन रात में ही मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए पीलीभीत ले जाते वक्त विद्याराम की मौत हो गई। परिजनों ने शनिवार सुबह सुनगढ़ी थाने पहुंचकर पुलिस को हादसे की सूचना दी। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि पुलिया से बाइक टकराने से विद्याराम की मौत हो गई है।
विज्ञापन