फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike collides with truck, innocent child crushed to death, mother injured

Pilibhit News: ट्रक से टकराई बाइक, मासूम की कुचलकर मौत, मां घायल

Tue, 05 Nov 2024 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with truck, innocent child crushed to death, mother injured
बिलसंडा में बच्ची की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन एवं पुलिस।संवाद
पीलीभीत/बिलसंडा। घर लौट रहे बाइक सवार दंपती ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर लगने से मां और उसकी गोद में बैठी चार माह की मासूम उछलकर सड़क पर जा गिरीं। मासूम की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वहीं मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

बरेली के थाना क्योलड़िया के गांव अंबरपुर निवासी जसपाल की ससुराल थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव सिमरा कसगंजा में है। भैया दूज के पर्व पर वह अपनी पत्नी उपासना, चार साल की पुत्री लकी और चार माह की बेटी शिवी को लेकर बाइक से ससुराल आए थे।
विज्ञापन

पर्व निपटाने के बाद वह सोमवार को पत्नी और बच्चों के साथ घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान कस्बे से सटे गांव चरखौला के पास उनकी बाइक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर बैठी पत्नी उपासना व गोद में बैठी चार माह की पुत्री उछलकर सड़क पर जा गिरी। ट्रक चार माह की मासूम शिवी को कुचलता हुआ निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चार वर्षीय लकी और मां गंभीर घायल हो गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पत्नी को अस्पताल भेजा। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एसओ प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ट्रक कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed