फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike collides with stray animal on highway, woman dies, husband and daughter injured

Pilibhit News: हाईवे पर छुट्टा पशु से टकराई बाइक, महिला की मौत, पति व पुत्री घायल

Tue, 09 Jun 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with stray animal on highway, woman dies, husband and daughter injured
पूरनपुर। असम हाईवे पर गांव मोहनपुर चौराहा के समीप छुट्टा पशु से बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी के राजा मंडी के लवप्रीत सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर (29) की मौत हो गई। साथ ही लवप्रीत व उनकी चार वर्षीय पुत्री सुखमनी घायल हो गई।
विज्ञापन


घटना रविवार देर रात की है। लवप्रीत सिंह अपनी पत्नी और पुत्री के साथ बाइक से उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब के दर्शन कर लौट रहे थे। असम हाईवे पर उनकी बाइक सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशु से टकरा गई। हादसे में मनप्रीत कौर, लवप्रीत सिंह और सुखमनी घायल हो गए। गोवंश भी गंभीर घायल हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया। चिकित्सक ने मनप्रीत कौर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लवप्रीत से ली। लवप्रीत ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर लवप्रीत के सुपुर्द कर दिया। घटना की सूचना पर गोरक्षा दल के ठाकुर शिवम सिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम घटना स्थल पहुंची। टीम सदस्यों ने घायल गोवंशीय पशु का इलाज कराया। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि लवप्रीत सिंह ने घटना अचानक होने की जानकारी देकर कार्रवाई से इन्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--


छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशालाओं भिजवाने की मांग

क्षेत्र में छुट्टा पशुओं से किसानों के साथ राहगीर भी परेशान हैं। इन पशुओं का झुंड रात को खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाता है। नगर के अलावा असम हाईवे के मोहनपुर चौराहा, नगर के खुटार चौराहा, बंडा चौराहा, मैंगलगंज हाईवे पर गांव रम्पुरा के समीप, घुंघचाई सहित कई स्थानों पर छुट्टा पशु रात का अक्सर घूमते रहते हैं। लोगों का कहना है कि छुट्टा पशुओं के चलते कई हादसे हो चुके हैं। तमाम धरना-प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन इससे सबक नहीं ले जा रहा है। छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजने के लिए केवल दावा किया जा रहा है। लोगों ने छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने की मांग की है।

---------
सांड़ से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, कई लोग घायल
बिलसंडा। नगर के जादोपुर नथा मोड़ के पास ई-रिक्शा सांड़ से टकराकर पलट गया। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मसीत निवासी नेत्रवती अपने पति मंगली प्रसाद के साथ ननद के घर बिलसंडा के गांव पगार में बेटी के लिए रिश्ता देखने ई रिक्शा से जा रही थीं। रास्ते में सड़क पर दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। तेज रफ्तार ई-रिक्शा सांड़ से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद रिक्शा चालक भाग गया। ई-रिक्शा पर सवार शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के गांव चरकी पौहरिया निवासी राजेश कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेश बरखेड़ा इलाके से दवा लेकर लौट रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed