{"_id":"58f3a4044f1c1b1774470a14","slug":"bicycle-rider-dies-in-collision-injured-fellow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, साथी घायल
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, साथी घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस की टक्कर से साइकिल सवार गांव चांटफिरोजपुर निवासी तीस वर्षीय नंदलाल की मौत हो गई, जबकि उसका रिश्ते का साला गांव चतीपुर निवासी महेश गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद चालक मौके पर बस को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मृतक नंदलाल के भाई रामप्रवेश की ओर से बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नंदलाल के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। हादसा नगर में पीलीभीत रोड पर एलआईसी कार्यालय के समीप रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे हुआ। गांव चांटफिरोजपुर निवासी तीस वर्षीय नंदलाल अपने रिश्तेदार थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव चतीपुर निवासी तीस वर्षीय महेश के साथ साइकिल से गांव से नगर को आ रहा था। नगर की ओर से लखनऊ जा रही रोडवेज की पीलीभीत डिपो की अनुबंधित बस ने साइकिल सवारों को कुचल दिया। हादसे में घटना स्थल पर ही नंदलाल की मौत हो गई। सीएचसी लाए गए नंदलाल को चिकित्सकों ने इलाज से पहले ही मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल महेश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर नंदलाल के परिवार वालों में कोहराम मच गया। नंदलाल अपने चार भाई रामप्रवेश, श्रीकृष्ण, रामऔतार में सबसे छोटा था। उसकी शादी गांव चतीपुर से हुई है। एक पुत्र और पुत्री है। पुलिस ने रामप्रवेश की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज कर नंदलाल के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन