फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bhindranwale's flex installed near the gurudwara gate is missing, anger

Pilibhit News: गुरुद्वारा गेट के समीप लगा भिंडरावाले का फ्लैक्स गायब, रोष

Fri, 07 Jun 2024 04:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Bhindranwale's flex installed near the gurudwara gate is missing, anger
असम हाईवे पर रूरिया गुरूद्धारा के बाहर लगा बोर्ड इसी के ऊपर से गायब हुआ प्लैक्स । संवाद
पूरनपुर (पीलीभीत)। रुरिया के खालसा गुरुद्वारा गेट के पास लगाया गया फ्लैक्स बुधवार रात अज्ञात लोगों ने फाड़कर गायब कर दिया। इस पर गुरुद्वारे में एकत्र हुई सिख संगत ने पुलिस पर फ्लैक्स को फाड़कर गायब करने और बेअदबी का आरोप लगाया। इससे पहले इसके विरोध में गुरुद्वारे में एकत्र होने का ऑडियो मैसेज भी व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुआ। धरना-प्रदर्शन की आशंका में एटीएस, विभिन्न खुफिया एजेंसियां, पुलिस सतर्क रही। एएसपी और सीओ सिटी पूरे दिन कोतवाली में डेरा जमाए रहे।
विज्ञापन



असम हाईवे पर गांव रुरिया के समीप खालसा गुरुद्वारे के गेट के पास आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले की फ्लैक्स पांच-छह दिन पहले लगाया गया था। जानकारी पर रविवार को सीओ आलोक सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने फ्लैक्स को हटवाने की कोशिश की, लेकिन एकत्र हुए सिख समाज के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

जिस पर पुलिस लौट आई थी। इसके बाद चेतावनी के बावजूद फ्लैक्स न हटाने पर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी क्रम में बुधवार की रात फ्लैक्स फाड़कर किसी ने गायब कर दिया। जिसके विरोध में सिख संगत के गुरुद्वारे में एकत्र होने का ऑडियो वायरल हुआ। कुछ लोग बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा में एकत्र भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्होंने पर पुलिस पर फ्लैक्स को फाड़कर गायब करने का आरोप लगाया। ऐसे में पूरे घटनाक्रम को लेकर धरना-प्रदर्शन की आशंका में एटीएस, विभिन्न खुफिया एजेंसियां सतर्क रहीं। एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सिटी प्रतीक दहिया कोतवाली में डेरा जमाए रहे। --
फ्लैक्स को चोरी से फाड़कर गायब करने से संगत में रोष है। पुलिस प्रशासन कहता कुछ और करता कुछ और है। संगत समस्या का हल निकालने की कोशिश कर रही थी कि अगले दिन पुलिस ने गुरुद्वारे की संस्थापक सहित कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। वार्ता से समस्या का हल निकालना चाहिए था।


- रंजीत सिंह, प्रधान, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, पूरनपुर
--

पुलिस क्यों फ्लैक्स फाड़ेगी या गायब करेगी। गलत ढंग से फ्लैक्स लगाया गया था, जिसको हटाने की चेतावनी भी दी गई थी। धरना-प्रदर्शन की आशंका को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
- विक्रम दहिया, एएसपी पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed