{"_id":"6980e8aba574ad9b790777b5","slug":"bhasin-international-and-singh-hockey-club-teams-entered-the-semi-finals-by-winning-the-matches-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-153054-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भसीन इंटरनेशनल और सिंह हॉकी क्लब की टीम ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भसीन इंटरनेशनल और सिंह हॉकी क्लब की टीम ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
Mon, 02 Feb 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर में जिला स्तरीय हॉकी लीग प्रतियोगिता में भिडते टीमों के खिलाड़ी- आयोजक
पूरनपुर। जिला स्तरीय हाकी लीग प्रतियोगिता में दूसरे दिन पब्लिक इंटर कॉलेज और भसीन इंटरनेशनल स्कूल व डायमंड हॉकी क्लब और सिंह हॉकी क्लब पूरनपुर के बीच मैच हुए। भसीन इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने 2-1 और सिंह हॉकी क्लब ने 1-0 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान पर सोमवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच पब्लिक इंटर कॉलेज और भसीन इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। खेल के पहले हाफ के पांचवें मिनट में पब्लिक इंटर कॉलेज टीम के खिलाड़ी दिनेश आजाद ने फील्ड गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।
दूसरे हाफ के 10वें मिनट में भसीन इंटर नेशनल स्कूल के खिलाड़ी सलिल ने गोल कर टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। खेल के अंतिम चरण में भसीन इंटर नेशनल के खिलाड़ियों ने गोल कर टीम को 2-1 से जीत दिला दी।
विज्ञापन
दूसरा मैच सिंह हाॅकी क्लब और डायमंड हाॅकी क्लब के बीच खेला गया। खेल के पहले हाफ तक दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे पर गोल नहीं कर सके। खेल के अंतिम क्षणों में सिंह हॉकी क्लब के युसूफ खान ने गोलकर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। खेल के अंत तक डायमंड हॉकी क्लब के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके। इससे पहले प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर दूसरे दिन के मैच का शुभारंभ कराया। इस दौरान सुशील सक्सेना, महेश आजाद, प्रदीप सक्सेना, वासू सक्सेना, आलोक सक्सेना, नरेश आजाद, राघवेंद्र सिंह, घासीराम आजाद आदि मौजूद रहे।