{"_id":"1f2b387e36685eef2bbe2f41dc92292b","slug":"bhakti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतों का सानिध्य ले जाता है उन्नति की ओर: रविनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतों का सानिध्य ले जाता है उन्नति की ओर: रविनंद
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 06 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूरिया बंगाली कालोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पाचवें दिन श्रद्धालुओं के बीच उन्होंने कहा कि जब धर्म का पतन करने का प्रयास किया जाता है, तब दुष्टों का पतन करने के लिए भगवान अवतार लेते हैं। उन्होंने कहा कि मां यशोदा की गोद में पले-बढ़े कृष्ण ने बाल्यावस्था में ही अपने परम ब्रह्म होने की अनुभूति से यशोदा व बृजवासियोें को परिचित करा दिया था। उन्होंने पूतना, बकासुर, अघासुर, धेनुक और मयपुत्र व्योमासुर का वध कर बृज को भय मुक्त किया और इंद्र के अभिमान को तोड़ गोवर्धन पर्वत को स्थापित किया। उन्होंने गौ रक्षा व उसके संवर्धन के लिए लोगों को प्रेरित किया। श्रीकृष्ण जन्मलीला की झांकी का मंचन किया गया। इस मौके पर निर्मल मंडल, शिवपद विश्वास, रामपद, विश्वनाथ, रंजीत, भगीरथ साना, सतीश साना, सुभाष, चितरंजन, परिमल, सुभाष राय, निमाई मंडल, मनोहर साना, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन