फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   'Better Future Saving essential '

‘बेहतर भविष्य के लिए बचत जरूरी’

Mon, 29 Feb 2016 11:12 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 29 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
'Better Future Saving essential '
डाक विभाग की ओर से आयोजित डाक मेले में 107 सुकन्या सहित 1700 खाते खोले गए। पोस्टमास्टर जनरल आरकेबी सिंह ने सुकन्या खाता खुलवाने वाली बच्चियों को उपहार भेंटकर लोगों से बेहतर भविष्य के लिए बचत करने की अपील की।
विज्ञापन

डाक विभाग की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए बीसलपुर रोड पर स्थित गांव रूपपुर कमालू में डाक मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पोस्ट मास्टर जनरल आरकेबी ने किया। सहायक डाक अधीक्षक एनके दुबे ने केंद्र सरकार द्वारा डाक विभाग के माध्यम से चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि, अटल पेंशन, डाक बीमा एवं अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 107 बच्चियों के खाते खुलवाए गए। इसके अलावा अटल पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं के लिए 1645 खाते खोले गए साथ ही 1.57 लाख के डाक बीमा भी किए गए। पोस्ट मास्टर जनरल ने ग्रामीणों से बचत की आदत डालने और बेहतर भविष्य के लिए इनका लाभकारी योजनाओं में निवेश करने की अपील की। बरेली के डाक अधीक्षक रामेश्वर दयाल, एके नंदराजोग, अनुराग शुक्ला, गांव के पोस्टमास्टर मुरारीबाबू, प्रधान अमित कुमार गंगवार, राजेश्वर सक्सेना, मोहित, साजन वर्मा, तेज कुमार सिंह, नेमचंद्र सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed