{"_id":"6af9fdf254989aa6210b94c4","slug":"better-days-ahead-for-old-roads-construction-work-begins-at-a-cost-of-over-one-crore-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-173384-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुरानी सड़कों के दिन बहुरेंगे, एक करोड़ से अधिक की लागत से शुरू हुआ निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुरानी सड़कों के दिन बहुरेंगे, एक करोड़ से अधिक की लागत से शुरू हुआ निर्माण
Mon, 16 Nov 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की जर्जर और लंबे समय से मरम्मत की बाट जोह रही सड़कों के दिन अब बहुरने वाले हैं। नगर पालिका ने शहर के कई पुराने मार्गों को चिह्नित कर उनका निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इससे इन रास्तों से रोजाना गुजरने वाले हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि लंबे समय से खराब सड़कों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
नगर पालिका की ओर से अशोक कॉलोनी मार्ग, शुगर फैक्टरी गली और ब्रह्मचारी घाट मार्ग समेत दो से तीन अन्य सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इन मार्गों के निर्माण पर एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जा रही है। सड़कों के निर्माण से आसपास की कॉलोनियों और मोहल्लों में रहने वाले लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। खासकर बारिश के दौरान खराब रास्तों से होने वाली परेशानी से भी राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका ने चिह्नित मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। अब लोगों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य निर्धारित समय में और गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा, जिससे उन्हें लंबे समय तक बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। नगर पालिका के ईओ संजीव कुमार का कहना है कि इन सड़कों के प्रस्ताव पहले से आए थे, जिसको इस नए कामों में शामिल किया गया है। संवाद