{"_id":"673cea4ebeb4c7c4d301f1b6","slug":"before-harvesting-the-crops-beat-drums-in-the-fields-and-make-noise-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-125866-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फसलों की कटाई से पूर्व खेतों में ड्रम पीटकर करें आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फसलों की कटाई से पूर्व खेतों में ड्रम पीटकर करें आवाज
विज्ञापन
नदहा गांव में स्थित विद्यालय में कार्यक्रम करती बाघ एक्सप्रेस वाहन की टीम ।स्रोत:विभाग
पीलीभीत। वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए मंगलवार को पीटीआर के बाघ एक्सप्रेस वाहन के जरिये तीन गांवों में जन जागरूकता कार्यक्रम किए गए। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से जरूरी जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ओर से चलाए जा रहा बाघ एक्सप्रेस वाहन नदहा, बंगला उर्फ मित्रसेन और शाहगढ़ गांव में पहुंचा। यहां वीडियो शो और स्कूलों में वीडियो प्रोग्राम के माध्यम से लोगों को वन्यजीवों से संबंधित जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक भी हुए।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा रही। ग्रामीणों को वन्यजीवों के प्रति दोस्ताना व्यवहार रखने के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही आबादी के निकट वन्यजीवों की चहलकदमी होने पर सतर्कता बरतने के साथ विभाग को जानकारी देने की बात कही।
विज्ञापन
डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस का चलाने का उद्देश्य मानव बाघ के संघर्ष को कम करना है। कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को फसलों की कटाई शुरू करने से पहले खेत के आसपास ड्रम पीटकर आवाज करने के साथ पटाखा चलाने और मृत पशुओं को खुले में न फेंकने की जानकारी देकर जागरूक किया गया।