फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Before BJP rule, there was no security for women

भाजपा शासन काल पहले नहीं थी महिलाओं की कोई सुरक्षा

Mon, 27 Dec 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Before BJP rule, there was no security for women
बीसलपुर ब्लाक सभागार में आयोजित महिला सम्मेलन में संबोधित करती मुख्य अतिथि गीता शाक्य। संवाद - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि भाजपा शासन काल से पहले महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं थी। योगी और मोदी राज में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ी है। सम्मान भी मिला है। उनका कहना था कि नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे अधिक शक्तिशाली और लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं।
विज्ञापन

गीता शाक्य ने रविवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के विधानसभा क्षेत्र स्तरीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि भाजपा शासन काल से पहले महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं थी। महिलाओं को कोई सम्मान नहीं दिया जाता था। पहले महिलाओं पर काफी अत्याचार होता था। भाजपा शासनकाल में महिलाओं को पूरी सुरक्षा, सम्मान मिला और विभिन्न योजनाएं चलाकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाया गया। भाजपा के अलावा महिलाओं का ध्यान अन्य किसी पार्टी की सरकार नहीं रख पाएगी। भाजपा ब्रज प्रदेश की प्रांत अध्यक्ष मधुलिका रावत ने कहा नरेंद्र मोदी राजनीतिक विरासत वाले प्रधानमंत्री नहीं है, बल्कि धरातल से जुड़े प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में महिलाओं को कोई खतरा नहीं है। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकारों ने महिलाओं के हितों में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं। भाजपा शासन काल में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पूरी तरह से खत्म हो गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने बेरोजगार महिलाओं को स्वयं सहायता समूह योजना से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाया है। भाजपा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री स्वामी प्रवक्ता नंद ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही विशेष रूप से महिलाओं के लिए ही स्वच्छ शौचालय बनवाए गए हैं। इससे पहले गरीब महिलाएं खुले में शौच के लिए जाती थीं। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा ने कहा कि केवल भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो महिलाओं को पूरा सम्मान देती है। कार्यक्रम में सुषमा देवी, गुंजन सक्सेना, पुष्पा शुुक्ला, सपना, डॉ. आस्था अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, आरती गुप्ता, रेखा परिहार और पुष्पा देवी आदि वक्ताओं ने विचार रखे। संचालन भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने स्वयं किया। विधायक प्रतिनिधि विवेक वर्मा ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed