फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Beauty is being enhanced; demand has risen for everything from nail art to makeup.

Pilibhit News: निखरने लगी खूबसूरती, नेल आर्ट से मेकअप तक बढ़ी मांग

Sat, 15 Aug 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Beauty is being enhanced; demand has risen for everything from nail art to makeup.
श्रुति
पीलीभीत। हरियाली तीज को लेकर महिलाओं में उत्साह बरकरार है। शनिवार को त्योहार है, लेकिन शहर के ब्यूटी पार्लरों और मेकअप कारोबार में तेजी आ गई है।
विज्ञापन

पिछले करीब दस दिनों से ब्यूटी पार्लरों में मेकअप, नेल आर्ट, हेयर स्टाइल, फेशियल और अन्य सौंदर्य सेवाओं के लिए महिलाओं की संख्या बढ़ी है। तीज के लिए पारंपरिक परिधान और हरे रंग की थीम के साथ चेहरे से लेकर हाथों तक खास लुक पाने की तैयारी चल रही है। ब्यूटी पार्लर संचालकों के मुताबिक, इस बार महिलाएं केवल मेकअप तक सीमित नहीं हैं। फेशियल और क्लीनअप के साथ नेल आर्ट और हेयर स्टाइल को भी खास तवज्जो दे रही हैं। कई महिलाएं पहले से ही बुकिंग करा रही हैं, ताकि तीज के दिन भीड़ के बीच उन्हें परेशानी न हो। खासकर युवतियों में नेल आर्ट के अलग-अलग डिजाइन और हल्के मेकअप की मांग अधिक है। संवाद
---------------
सोलह शृंगार में हरी थीम का क्रेज
हरियाली तीज पर हरे रंग की साड़ी, चूड़ियां, बिंदी और आभूषण के साथ मेकअप में भी हरियाली थीम का असर दिखाई दे रहा है। महिलाएं ग्रीन शेड की नेल आर्ट, फूलों वाली हेयर स्टाइल और ट्रेडिशनल मेकअप को पसंद कर रही हैं। पारंपरिक लुक के साथ आधुनिक स्टाइल का मेल भी महिलाओं को खूब भा रहा है।
विज्ञापन

---------
हरियाली तीज पर वह हरे रंग की साड़ी के साथ ट्रेडिशनल लुक में रहेंगी। इसके लिए फेशियल और हेयर स्टाइल की तैयारी पहले से कर रही हैं।- हेमा रस्तोगी।
---------
त्योहार पर हाथों की खूबसूरती भी खास होती है। इस बार वह हरे रंग की ड्रेस से मैच करती हुई नेल आर्ट कराने की तैयारी में हैं। बाकी अन्य तैयारियां पहले से ही कर ली है।- श्रुति।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
तीज पर सोलह शृंगार का अपना अलग महत्व है। वह हल्का मेकअप, फूलों वाली हेयर स्टाइल और ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ तैयार होना पसंद करेंगी।- रुचि मिश्रा।
--------
रोजाना के मेकअप से अलग त्योहार पर चेहरे पर ग्लो और पारंपरिक लुक पसंद आता है। इसके लिए फेशियल और मेकअप की बुकिंग कराने की तैयारी है।- प्रियंका अग्रवाल।

श्रुति

श्रुति

श्रुति

श्रुति

श्रुति

श्रुति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed