फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Beaten for marrying a man from another community

Pilibhit News: दूसरे समुदाय के युवक से शादी करने पर पीटा

Sun, 15 Feb 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Beaten for marrying a man from another community
पूरनपुर। दो बार दूसरे समुदाय के युवक के साथ जा चुकी युवती की उसी के साथ धार्मिक स्थल में हो रही शादी की तैयारी के बीच पहुंचे लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इससे वहां खलबली मच गई। युवती अपनी मां और युवक अपने पिता के साथ घर चले गए। युवक और युवती की बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से की गई पिटाई की सूचना पर सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें युवक-युवती नहीं मिल सके।
विज्ञापन


असम हाईवे पर गांव पिपरिया दुलई मोड़ के समीप रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक करीब डेढ़ साल पहले एक किशोरी को ले गया था। तब किशोरी की मां ने युवक के खिलाफ पुत्री को ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को पकड़कर कोर्ट मेंं बयान के बाद परिजन को सौंप दिया था। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा था। जमानत पर छूटने के बाद युवक करीब तीन महीने पहले बालिग हुई किशोरी को ले गया था। युवती की मां ने आरोपी के खिलाफ दूसरी बार प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने युवती को पकड़कर बयान कराने के बाद उसके परिजन को सौंप दिया। दो बार दूसरे समुदाय के युवक के साथ जा चुकी युवती उससे शादी की जिद पर अड़ी रही। हालांकि इसका उसकी मां लगातार विरोध कर रही थी।
विज्ञापन

शनिवार को युवती और युवक अपने परिजन के साथ गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय और गांव रम्पुरा के बीच एक धार्मिक स्थल पहुंचे। युवक- युवती की शादी की तैयारी के बारे में भनक पाकर आसपास के एकत्र हुए लोगों ने धार्मिक स्थल पहुंचकर युवती और युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक-युवती की पिटाई की सूचना पर सीओ प्रतीक दहिया और थानाध्यक्ष पवन कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले दोनों पक्ष के लोग जा चुके थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर नहीं मिला कोई, जांच जारी : थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष ने बताया कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं के युवक-युवती की पिटाई की सूचना मिली थी। हालांकि मौके पर कोई नहीं मिला। किसी ने भी युवक- युवती की पिटाई की जानकारी नहीं दी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed