{"_id":"67646c27e4558a4f660dbdf4","slug":"beaten-and-injured-for-complaining-about-encroachment-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-127591-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अतिक्रमण की शिकायत करने पर पीटा, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अतिक्रमण की शिकायत करने पर पीटा, जख्मी
Fri, 20 Dec 2024 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। पुरानी सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद दोबारा निर्माण की शिकायत करने से नाराज कुछ दुकानदारों ने बृहस्पतिवार शाम दो शिकायकर्ताओं को घेर लिया। आरोप है लाठी-डंडों के साथ लोहे की रॉड से भी प्रहार किए। इससे दोनों लहूलुहान हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नगरपालिका की टीम ने पुलिस बल के साथ करीब 40 दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया था। कार्रवाई के दूसरे दिन बुधवार को कई व्यापारी दोबारा निर्माण कार्य कराने लगे। इस पर मंडी के ही कुछ लोगों ने अफसरों से शिकायत कर दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवाने के साथ कार्रवाई की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को शिकायतकर्ता कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गफ्फार खां निवासी शहजाद व नईम को कुछ लोगों ने घेरकर पीटना शुरू कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। मौके पर एकत्र हुए अन्य दुकानदारों ने बीच-बचाव कराया। घायलों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। संवाद