{"_id":"67646b5b2bbbb38acc00fe44","slug":"be-serious-in-resolving-complaints-ig-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-127599-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों को निस्तारण में बरतें गंभीरता : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों को निस्तारण में बरतें गंभीरता : आईजी
Fri, 20 Dec 2024 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। आईजी राकेश कुमार सिंह बृहस्पतिवार शाम पीलीभीत पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने एसपी, सीओ के साथ प्रशिक्षणाधीन उप निरीक्षकों को बीएनएस व पुलिस रेगुलेशन आदि के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में लंबित विवेचनाओं के समय से निस्तारण, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, गैंगस्टर एक्ट, भूमाफियाओं के खिलाफ संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई के अलावा दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों में प्रगति जानी। धर्मांतरण के पंजीकृत अभियोगों में प्रभावी कृत कार्यवाही, अनावरण को शेष लूट के अभियोगों में प्रगति की हकीकत को भी जाना।
गोकशी के पंजीकृत अभियोगों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ पोर्टल समेत विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। थानों में सफाई व्यवस्था के साथ समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत के द्वार का जीर्णोंद्धार व नवीनीकरण कर वर्ष 1991 में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बलिदान होने वाले तत्कालीन प्रभारी थाना हजारा राजेंद्र सिंह त्यागी के नाम पर नामकरण किया।