{"_id":"594e5f744f1c1bf6628b4589","slug":"bdc-will-have-two-posts-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बीडीसी के दो पदों पर होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बीडीसी के दो पदों पर होगा चुनाव
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sat, 24 Jun 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य केे रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए नाम वापसी के बाद कुल पांच पदों मे से तीन पर निर्विरोध निर्वाचन तय है जबकि दो पदों पर एक से अधिक नामांकन होने के कारण चुनाव कराया जाएगा। दो पदों के लिए पांच प्रत्याशी मैदान मेें हैं। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।
जिले में ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर चुनाव के लिए 20 जून को नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। इसमें बीडीसी के लिए अमरिया ब्लाक में एक पद के लिए एक, पूरनपुर में दो पदों के लिए तीन और बरखेड़ा में दो पदों के लिए चार नामांकन हुए थे जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कुल 63 पदों सापेक्ष मात्र 23 नामांकन ही हुए थे। एक पूर्व हुई जांच में ग्राम पंचायत सदस्य का एक पर्चा निरस्त हो गया। शेष 22 एकल नामांकन होने के चलते सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए शनिवार को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह वितरण था। किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम वापस नहीं लिया। इससे बरखेड़ा ब्लाक के गाव बकैनिया महद में वार्ड छह से विमला देवी का एकल नामांकन के चलते निर्विरोध निर्वाचन तय है जबकि नवादा महेश गांव के वार्ड 65 पर तीन प्रत्याशी क्रमश: अनिल कुमार, धर्मेन्द्र कुमार व शोभाराम मैदान में हैं। पूरनपुर ब्लाक में दो सीटों पर चुनाव था जिसमें सीताुानी ने दोनों पदों के लिए नामांकन कराया। इसमें गभिया सहराई क्षेत्र से एकल नामांकन के चलते उनका निर्विरोध तय है जबकि रामपुर ताल्लुके महाराजपुर सीट से उनका मुकाबला सुखलाल से होगा। उधर अमरिया ब्लाक में एक मात्र सीट पर श्याम सिंह का एकल नामांकन था इसलिए उनका निर्विरोध निर्वाचन भी तय है। इस तरह जिले के तीन ब्लाकों में कुल दो सीटों पर चुनाव होगा जिसके लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। नामवापसी के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होने पर सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।