फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BDC bypoll tomorrow, preparation ends

बीडीसी उपचुनाव का मतदान कल, तैयारी पूरी

Thu, 29 Jun 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 29 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी के उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। बरखेड़ा और पूरनपुर ब्लाक के एक एक पद के लिए में होने वाले चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को दोनों ब्लाको से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। शासन के निर्देश पर जिले में ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जाना है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 63 पदों के सापेक्ष 22 पर एकल नामांकन हुए थे। इससे ग्राम पंचायत सदस्य के 41 पद रिक्त रह गए। वहीं क्षेत्र पंचायत की पांच सीटेें रिक्त थी, जिनके सापेक्ष तीन पर एकल नामांकन के चलते निर्विरोध निर्वाचन तय है। केवल दो सीटों पर मतदान होना है। इसमें बरखेड़ा ब्लाक के ग्राम नवादा महेश में क्षेत्र पंचायत पद पर तीन प्रत्याशी अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार और शोभाराम मैदान में हैं। जबकि पूरनपुर ब्लाक के रामपुर ताल्लकु महाराजपुर की सीट पर सीतारानी एवं सुखलाल के बीच मुकाबला है। इन दोनों सीटों पर पहली जुलाई को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए दोनों ब्लाकों के संबधित गांव में तीन दो-दो मतदान केंद्रों पर तीन-तीन बूथ बनाए गए हैं। बरखेड़ा के नवादा महेश व रम्पुरा नत्थू और पूरनपुर के रामपुर ताल्लुके महराजपुर व कपूरपुर में बूथ बनाए गए हैं। दोनों पदों पर 1363 और 1706 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed