फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BDC and Pradhan are divided over the transfer of BDO

Pilibhit News: बीडीओ के स्थानांतरण को लेकर बीडीसी और प्रधान दो फाड़

Thu, 13 Jun 2024 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
BDC and Pradhan are divided over the transfer of BDO
पूरनपुर। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के स्थानांतरण को लेकर ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य आमने-सामने आ गए हैं। बीडीसी महासंघ ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन देकर स्थानांतरित बीडीओ को रिलीव करने की मांग की। दूसरी ओर कई प्रधानों ने बीडीओ का स्थानांतरण रोकने की मांग की।
विज्ञापन

आचार संहिता लागू होने से पहले ब्लाॅक क्षेत्र में विकास कार्यों को कराने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे। टेंडर आमंत्रण में बीडीसी महासंघ के जिलाध्यक्ष/ पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के पति अतिंदर सिंह ने घपलेबाजी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। घपलेबाजी की शिकायत उच्च अफसरों से की गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया था। विकास कार्यों के लिए दोबारा टेंडर आमंत्रित किए गए। फिर विवाद को लेकर टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर दी गई। बुधवार को बीडीसी महासंघ के जिलाध्यक्ष अतिंदपाल सिंह के नेतृत्व में बीडीसी सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन देकर स्थानांतरित हो चुके बीडीओ को रिलीव कराने की मांग की तो प्रधानों ने उनको रिलीव नहीं करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed