फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bazaar band

कंछल से मारपीट के विरोध में बाजार बंदी आज

Thu, 11 Dec 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 11 Dec 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
bazaar band
इस दौरान पेट्रोलपंप, मेडिकल स्टोर आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। इसके अलावा सर्राफा बाजार, आढ़तें एवं अन्य दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगी। इसको लेकर व्यापारियों ने जगह-जगह बैठक कर प्रतिष्ठान बंद रखने अपील की।
विज्ञापन

सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री शैली अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर बुधवार को बैठक हुई। जिसमें व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के साथ हुई घटना पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में 11 दिसंबर को होने वाले बाजार बंद का समर्थन करते हुए प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में पल्लव अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विजय रस्तोगी, सुनील कुमार, राम वर्मा, अचल रस्तोगी, दिनेश रस्तोगी, जितेंद्र रावत, प्रिंस अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इधर, उद्योग व्यापार संगठन की जिला महामंत्री नदीम वारसी के प्रतिष्ठान में हुई बैठक में बाजार बंद का समर्थन करते हुए व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की गई। बैठक में अश्वनी अग्रवाल, नरेश जायसवाल, सुनील वर्मा, योगेश शुक्ला, आसिफ, दिनेश अग्रवाल, राशिदनूर, राकेश, संजय पांडेय आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

न्यूरिया। क्षेत्र के बिथरा में भी व्यापारियों ने बैठक कर दुकानें बंद रखने आह्वान किया। इस मौके पर कृष्ण कुमार गुप्ता, हरेंद्रपाल, हरीश, भोला सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझोला। व्यापारियों संगठनाें की प्रेमचंद गोयल के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में व्यापारी नेता के साथ हुए अभद्र व्यवहार की निंदा कर 11 दिसंबर को होने वाले बाजार बंद में शामिल होने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रेमचंद गोयल, जसपाल सिंह हरिकिशन गोयल, राकेश अरोरा, राजेश वर्मा, समपाल सिंह, अजहर, मोहम्मद अनवार, विनोद वर्मा, राजकुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed