{"_id":"841d1fd6efaea23df85cdfbfe4867868","slug":"base-camp-will-take-cards-in-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनाने को स्कूलों में लगेंगे कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनाने को स्कूलों में लगेंगे कैंप
पूरनपुर/पीलीभीत।
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में अध्ययनरत छह से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के आधार कार्ड बनाए
विज्ञापन
जाएंगे। इसकेे लिए स्कूलों में कैंप लगाए जाएंगे। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल
गुप्ता ने इसके निर्देश जारी कर उप महानिदेशक भारतीय विशिष्ट पहचान
प्राधिकरण को पत्र भेजा है।
सचिव बेसिक शिक्षा के पत्र के क्रम में शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने प्रदेश के सभी बीएसए को पत्र जारी किया है। पत्र में परिषदीय, अनुदानित, गैर अनुदानित, मान्यता प्राप्त स्कूलों में कैंप लगवाने और स्कूलों की सूची उप निदेशक भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय में 30 अप्रैल तक उपलब्ध कराने व स्कूलों मेें कैंप लगवाकर बच्चों के आधार कार्ड वित्तीय वर्ष के अंत तक बनवाने के निर्देश दिए हैं।
जिला स्तर पर बीएसए और ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिले में सैकड़ों लोगों के आधार कार्ड अब तक नहीं बन सके है। इसके लिए गांव, मोहल्लों में आधार कार्ड बनवाने का कैंप लगवाने की अक्सर मांग अफसरों से की जाती है।
उप डाकघर में लगा है आधार कार्डों का स्टाक
पूरनपुर। नगर के उप डाकघर में आधार कार्डों का स्टाक लगा हुआ है। बनकर आए आधार कार्ड न बंटने की जानकारी पर लोगों में रोष है। उप डाकघर के पोस्टमास्टर डीसी आर्या का कहना है कि जो आधार कार्ड आते हैं। उनका वितरण कराया जा रहा है। बचे हुए कार्डों को अवकाश के दिन कर्मचारियोें से बंटवाएं जाएंगे।