फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bareilly to Ghaziabad Seven-wicket win

गाजियाबाद ने बरेली को  सात विकेट से हराया

Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bareilly to Ghaziabad Seven-wicket win
खेलकूद - फोटो : pilibhit, beureu
स्व. इंदरजीत सिंह मेमोरियल राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन हुए मैच में गाजियाबाद ने बरेली को सात विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। भीषण गर्मी के बावजूद स्टेडियम में दर्शकों की खासी भीड़ रही। 
विज्ञापन

शहर के एलएच स्टेडियम में शुक्रवार को आईके इलेवन बरेली और गाजियाबाद टीम के बीच मैच खेला गया, जिसमें बरेली के कप्तान राहुल कपूर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बरेली टीम का पहला विकेट मात्र छह रन पर गिर गया। मनिंदर व आकाश वर्मा ने 53 रनों की पार्टनरशिप की। मनिंदर ने अर्द्धशतक जड़ते हुए 54 रन बनाए। आकाश ने 33 व राहुल ने 16 रन बनाए। बरेली टीम 38.3 ओवरों में मात्र 151 रन बनाकर आलआउट हो गई। गाजियाबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान गौरव ने 6.3 ओवर में 26 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि ईशान ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजियाबाद टीम के गौरव व अविकेत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रनों की पार्टनरशिप की। मैच का दूसरा विकेट 91 रन पर अविकेत का रनआउट के रूप में गिरा। तीसरा विकेट 124 रनों के स्कोर पर हर्षित का गिरा। चौथे विकेट की साझेदारी ने मैच का लक्ष्य पूरा कर बरेली टीम को सात विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बरेलीके अभिषेक ने दो विकेट लिए। सागर धनेजा व पुनीत धनेजा ने गौरव को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया। टूर्नामेंट के अध्यक्ष अनिल महेंदू्र व उपाध्यक्ष परमवीर सिंह पैरी ने बताया कि 21 मई को मुरादाबाद व गाजियाबाद के बीच मैच खेला जाएगा। इस मौके पर बी क्लीफर्ड, राजेश ढाटा, सद्दाम, रिजवान, केशव आनंद, सुहेल बख्श, सुशील कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed