{"_id":"5749d8074f1c1ba525691417","slug":"bareilly-shahjahanpur-and-live-from-rampur-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली, शाहजहांपुर और रामपुर ने जीते मैच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली, शाहजहांपुर और रामपुर ने जीते मैच
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sat, 28 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
गांधी स्टेडियम में चल रही ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को पहला मैच बरेली और टनकपुर के बीच खेला गया। इसमें बरेली की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टनकपुर को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में पूरनपुर और शाहजहांपुर की टीमें मैदान में उतरी। शाहजहंपुर के खिलाड़ियों ने दमखम के साथ मैच खेला और पूरनपुर को 4-2 से हरा दिया। शाहजहांपुर टीम के लाल खान और प्रशांत ने दो-दो गोल किए। इसके बाद रामपुर और मुरादाबाद के बीच तीसरा मैच खेला गया। इसमें रामपुर की ओर से ईराफ ने मैच का एकमात्र गोल किया और टीम को विजय दिलाई।
मैच के मुख्य अतिथि रहे पंजाब नेशनल बैंक नई दिल्ली के प्रबंधक इंद्रजीत बीजन ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। प्रतियोगिता आयोजन समिति के सचिव आबिद अली ने बताया कि रविवार को सेमीफाइनल मैच दोपहर तीन बजे से खेले जाएंगे। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों में पीएनबी नई दिल्ली, बरेली, शाहजहांपुर और रामपुर की टीमें शामिल हैं। इस अवसर पर अविनाश श्रीवास्तव, मोहम्मद सलीम, देवीदास, विमला भारती, जयप्रकाश, अमजद अली, मुनब्बर, अयूब मियां, शाहिद खां, ब्रजेश भारती आदि मौजूद रहे।