फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Baragaon PHC lives with the help of a pharmacist three days a week

Pilibhit News: सप्ताह में तीन दिन फार्मासिस्ट के सहारे रहती है बड़ागांव पीएचसी

Wed, 06 Sep 2023 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Baragaon PHC lives with the help of a pharmacist three days a week
मरीजों को उपचार न मिल पाने से हो रही दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। बड़ागांव पीएचसी में डॉक्टर की नियुक्ति होने के बाद भी अतिरिक्त चार्ज होने के कारण डॉक्टर के न बैठने से ग्रामीणों को उपचार कराने में दिक्कत आ रही है। सिर्फ फार्मासिस्ट के सहारे ही अस्पताल चल रहा है। जबकि ग्राम प्रधान द्वारा भी कई बार डॉक्टर को रोजाना बैठाए जाने की मांग की जा चुकी है।
ब्लॉक दियोरिया क्षेत्र के गांव बड़ागांव में 2015 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद 2017 में इसका भवन बनकर तैयार हो गया। अस्पताल के बनने से इसके आसपास के गांव अंडहा, इमलिया, दमूपुरा, पकड़िया, मुड़िया, न्यूरानपुर, परेवा, जमुनिया समेत दो दर्जन गांव के लोगों को काफी खुशी हुई।
विज्ञापन

भवन निर्माण होने के बाद यहां डॉक्टर और फार्मासिस्ट की नियुक्ति भी कर दी गई। पीएचसी की ओपीडी रोजाना 50 के पार पहुंचने लगी। मगर डॉक्टर के रोजाना न बैठने से यहां के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का पूरी तरह से लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां तैनात डॉक्टर के पास बिलसंडा पीएचसी का अतिरिक्त चार्ज भी है। जिस कारण वह सिर्फ तीन दिन ही यहां पर बैठ पाते हैं। शेष तीन दिन अस्पताल फार्मासिस्ट के सहारे रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बड़ागांव में डॉक्टर नियुक्त है। मगर बिलसंडा में ओपीडी अधिक होने के कारण डॉक्टर से तीन दिन यहां काम लिया जा रहा है। जल्द ही वहां डाॅक्टर की व्यवस्था की जाएगी।
- डॉ मनीष राज शर्मा, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed