फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bank

बैंक प्रबंधक, कर्मचारियों और चार ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 20 Mar 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
bank
बीसलपुर। एक ग्रामीण ने बैंक प्रबंधक, कर्मचारियों और चार ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन पर ट्रैक्टर नीलाम करने के नाम पर जालसाजी करने का आरोप है। रिपोर्ट एसपी के निर्देश पर लिखी गई है।
विज्ञापन

बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र के गांव बिजासन निवासी गया प्रसाद ने बताया कि उन्होंने 26 मार्च 2019 को बैंक आफ बड़ौदा बीसलपुर के माध्यम से नीलाम में 2.40 लाख रुपये में ट्रैक्टर खरीदा था। बैंक अभिलेखों के अनुसार यह ट्रैक्टर थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव अकबराबाद निवासी वेदप्रकाश, बाबूराम, सुरेश, और देवेंद्र के नाम दर्ज था। 21 अगस्त 2019 को गया प्रसाद नीलामी में खरीदा ट्रैक्टर अपने नाम कराने के लिए एआरटीओ कार्यालय गए। वहां उन्हें पता चाला कि ट्रैक्टर बकाएदारों के नाम ही नहीं है। इसके बाद गया प्रसाद 17 सितंबर 2020 को बैंक आफ बड़ौदा बीसलपुर गए। उन्होंने तत्कालीन प्रबंधक और संबंधित कर्मचारियों से अपने साथ हुई जालसाजी की शिकायत की। गया प्रसाद का आरोप है कि उनसे प्रबंधक और कर्मचारियों ने गाली गलौज की और बैंक से भगा दिया। गयाप्रसाद ने कोतवाली जाकर मामले की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर पीड़ित ने गुरुवार को पीलीभीत जाकर एसपी जयप्रकाश से शिकायत की। कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को गाली गलौज और जालसाजी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में बैंक आफ बड़ौदा बीसलपुर के तत्कालीन प्रबंधक, कर्मचारियों, बिलसंडा क्षेत्र के गांव अकबराबाद निवासी वेदप्रकाश, बाबूराम, सुरेश और देवेंद्र को नामजद किया गया है। इधर, बैंक ऑफ बड़ौदा के मौजूदा प्रबंधक जलज सुमन ने बताया कि यह मामला उनके कार्यकाल का नहीं है, लेकिन यह मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले की बैंक स्तर से जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed