फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bangladeshi couple arrested in Pilibhit for infiltrating into India with Nepal visa

UP News: नेपाल का वीजा लेकर भारत में घुसपैठ, पीलीभीत में बांग्लादेशी दंपती गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Wed, 05 Feb 2025 07:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Feb 2025 07:16 PM IST
सार

Pilibhit News: पीलीभीत में नेपाल सीमा के नजदीक स्थित गभिया सहराई गांव में चार साल के बच्चे के साथ बांग्लादेशी हिंदू दंपती को पकड़ा गया। ये दंपती नेपाल के रास्ते यहां आकर शरण लिए थे। 

विज्ञापन
Bangladeshi couple arrested in Pilibhit for infiltrating into India with Nepal visa
बांग्लादेशी दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल का वीजा लेकर पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में अवैध तरीके से आए बांग्लादेशी दंपती के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दंपती को शरण देने वाले को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बांग्लादेशी दंपती का चालान कर दिया। दोनों को जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन


माधोटांडा थाने में तैनात उपनिरीक्षक प्रद्युम्न कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चार फरवरी को एसएसबी के सहायक कमांडेंट हरविंदर सिंह के जरिए दूरभाष से तीन बांग्लादेशी नागरिकों के गांव कंजिया सिंहपुर निवासी सबुज राय के घर में रहने की सूचना दी गई। सहायक कमांडेंट समेत एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ कंजिया सिंहपुर में सबुज राय के घर पर पहुंचे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली गौसगंज कांड: गांव में मुस्लिम परिवारों को दोबारा बसाने के लिए जुटे सपा नेता, फूट-फूटकर रोई महिला
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में बांग्लादेशी दंपती मिले। महिला की गोद में चार साल की बच्ची भी थी। पूछताछ में अपना नाम मृदुल मंडल पुत्र वासुदेव (30) निवासी जनपद खुलना बांग्लादेश बताया। वहीं महिला ने अपना नाम मिति टिकदार (28) बताया। दोनों ने पति-पत्नी होने की बात कही। एक चार वर्षीय पुत्री जिसका नाम तियासा मंडल उर्फ टिया बताया।

टीम दंपती को थाने लेकर आई और पूछताछ की। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 61(2) व विदेशी अधिनियम की धारा 14ए के तहत दंपती और शरण देने वाले सबुज राय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। बुधवार को पुलिस ने दंपती का चालान कर दिया।

नेपाल का टूरिस्ट वीजा लेकर भारत में पहुंचे थे बांग्लादेशी दंपती
बांग्लादेशी दंपती ने बताया कि कई साल पूर्व उसके रिश्तेदार सबुज राय पुत्र पवन राय भारत में आकर रहने लगे। उनकी मिलने की इच्छा थी। बांग्लादेश से भारत का वीजा नहीं बन सका। इसके बाद नौ जनवरी 2025 को नेपाल का टूरिस्ट वीजा बनवाया। फ्लाइट का टिकट मिलने पर 27 जनवरी को ढाका बांग्लादेश से काठमांडू नेपाल आए थे। इसके बाद सड़क मार्ग से बाबाथान के रास्ते होकर झूला पुल पर पहुंचे। जहां रिश्तेदार सबुज राय उन्हें लेकर गांव पहुंचे। इसके बाद से घर में ही रह रहे हैं।

यह हुई बरामदगी
पकड़े गए बांग्लोदशी दंपती के पास से बिना सिम का मोबाइल फोन मिला। इसके अलावा दंपती और बच्ची का पासपोर्ट और नेपाल के वीजा की मूल प्रति, तीन बोर्डिंग पास मिले। दंपती भारत में रहकर निवास करने का वैध प्रमाण नहीं दिखा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed