फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bangladesh flag burnt in procession

Pilibhit News: जुलूस निकालकर फूंका बांग्लादेश का झंडा

Mon, 12 Aug 2024 10:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh flag burnt in procession
पूरनपुर में जुलूस निकालकर पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन करते लोग।स्रोत:प्रदर्शनकारी्
पूरनपुर। हिंदुओं की हत्या, अत्याचार के विरोध में रविवार शाम को हिंदुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन कर बांग्लादेश का झंडा फूंका।
विज्ञापन



रविवार शाम को हिंदुवादी संगठनोंं के कार्यकर्ता नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर में एकत्र हुए। यहां सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में नगर में जुलूस निकाला। जो सीमेंट रोड, बाजार रोड होता हुआ तिरंगा चौराहा पहुंचा।
विज्ञापन

यहां कुछ देर प्रदर्शन के बाद जुलूस में शामिल लोग बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्टेशन चौराहा पर पुलिस चौकी के सामने पहुंचे। यहां बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन कर बांग्लादेश का झंडा जलाया। इस दौरान हुई सभा में लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार की भर्त्सना की। इस मौके पर अंशु गुप्ता, गौरक्षा प्रमुख शिवम भदौरिया, नगर पालिका सदस्य अनुज गुप्ता, महेश चंद्र मिश्र, संदीप खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed