{"_id":"678fe1d635834e218b0c571a","slug":"banda-road-was-jammed-for-one-and-a-half-hour-due-to-overturning-of-sugarcane-filled-trolley-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-129402-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गन्ना भरी ट्राॅली पलटने से बंडा मार्ग पर डेढ़ घंटे तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गन्ना भरी ट्राॅली पलटने से बंडा मार्ग पर डेढ़ घंटे तक लगा जाम
Tue, 21 Jan 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर के निर्माणाधीन बंडा मार्ग पर पलटी गन्ना भरी ट्राली।स्रोत:वीडियो ग्रैंब
पूरनपुर। पकड़िया चौराहा से असम हाईवे के बंडा चौराहा तक मार्ग निर्माणाधीन होने के चलते पकड़िया चौराहा, बंडा मार्ग, कोतवाली, सीएचसी, नगर पालिका चौराहा पर घंटों जाम लगा रहा। निर्माणाधीन बंडा मार्ग पर गन्ना से भरी ट्रॉली पलटने से करीब डेढ़ घंटे तक सिर्फ बाइक सवारों का ही आवागमन हो सका।
नगर में पकड़िया चौराहा से असम हाईवे के बंडा चौराहे तक सड़क निर्माण हो रहा है। इस सड़क पर एक साइड से वाहनों का आवागमन होने से पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है। मंगलवार को निर्माणाधीन सड़क पर गन्ना से भरी ट्राॅली पलटने से जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे तक सिर्फ बाइक सवार ही आवागमन कर सके।
अन्य वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला गया। यहां से गुजरने वाले अधिकांश वाहन सवार पकड़िया चौराहा से कोतवाली के सामने से होकर स्टेशन मार्ग और अन्य सड़कों से निकले तो कोतवाली, सीएचसी, नगर पालिका चौराहा तक करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। कोतवाली के सामने पुलिस कर्मियों ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
नगर में बढ़ रही जाम की समस्या पर नगर पालिका सदस्य अनुज गुप्ता ने उच्च अफसरों को पत्र भेजकर जाम के झाम से लोगों को निजात दिलाने की मांग की है।