फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ban the entry of sugarcane vehicles in urban areas during school holidays

Pilibhit News: स्कूलों की छुट्टी के समय शहरी क्षेत्र में गन्ना वाहनों के प्रवेश पर लगाएं रोक

Sat, 30 Nov 2024 10:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Ban the entry of sugarcane vehicles in urban areas during school holidays
पीलीभीत के गांधी सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते डीएम संजय कुमार सिंह।स्रोत:सूच
पीलीभीत। कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में डीएम संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की 10वीं बैठक हुई। डीएम ने स्कूलों की छुट्टी के समय शहरी क्षेत्र में गन्ना वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने जिले में चिह्नित ब्लैक स्पॉट के अलावा दुर्घटना वाले स्थानों को भी ब्लैक स्पॉट की सूची में शामिल करने को कहा। गन्ना पेराई सत्र के दौरान गन्ना वाहनों के सुरक्षित संचालन के लिए यातायात पुलिस को नो-एंट्री का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शहरी क्षेत्र में स्कूलों में बच्चों के जाने के समय गन्ना वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन

वाहनों में ओवरहाइट और ओवरलोड गन्ना न भरने के साथ ही ऐसे वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। गन्ना पहुंचने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने में लापरवाही न बरतने को कहा। कोहरे के कारण होने वाले हादसों को नियंत्रित करने के लिए सड़क निर्माण एजेंसी, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिशासी अभियंताओं को अपने कार्यक्षेत्र में सफेद पट्टी लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली-सितारगंज मार्ग पर अमरिया में मुख्य मार्ग और फुटपाथ समतल कराने को कहा। इसके अलावा पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर हो रहे चौड़ीकरण में बीसलपुर के आबादी क्षेत्र में लंबित पड़े 400 मीटर मार्ग पर कार्य पूर्ण न होने पर नाराजगी जताई और कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed