फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ban on harvesting crops of Kabir Ashram

Pilibhit News: कबीर आश्रम की फसल काटने पर रोक

Sun, 14 Apr 2024 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ban on harvesting crops of Kabir Ashram
दो पक्षों में टकराव की स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। एसडीएम महीपाल सिंह ने गांव भदारा में कबीर आश्रम की फसल काटने को लेकर दो पक्षों मेंं बनी टकराव की स्थिति देखकर फसल काटने पर रोक लगा दी है। साथ ही नायब तहसीलदार को पुलिस के साथ मौके पर जाकर विवाद का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को निरोधात्मक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।

कोतवाली के गांव भदारा में कबीर आश्रम की 65 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल काटने को लेकर आश्रम के कथित पुजारी और ग्रामीणों में करीब 15 दिन से टकराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

कथित पुजारी ने इस बीच कई बार फसल काटने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने हर बार उनकी कोशिश नाकाम कर दी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मामला संज्ञान में होने के बावजूद अब तक इस विवाद का निस्तारण नहीं कराया। शनिवार को कथित पुजारी ने फिर गेहूं काटने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। कोतवाल अशोक पाल ने एसडीएम महीपाल सिंह को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दी। एसडीएम ने क्षेत्रीय नायब तहसीलदार अवधेश कुमार को रविवार को पुलिस के साथ मौके पर जाकर विवाद का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

साथ ही नायब तहसीलदार के न पहुंचने तक फसल काटने पर सख्ती के साथ रोक लगा दी। उधर, पुलिस ने दोनों पक्षों को शांतिभंग करने की कोशिश पर निरोधात्मक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। एसडीएम ने बताया कि नायब तहसीलदार अवधेश कुमार रविवार को पुलिस के साथ गांव जाकर विवाद का निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed