फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bakrid celebration

बकरीद पर घरों में पढ़ी गई नमाज, कोरोना के खात्मे को मांगी दुआ

Sun, 02 Aug 2020 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bakrid celebration
पीलीभीत। कोरोना महामारी में दो दिन के लॉकडाउन के बीच शनिवार को ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया। शहर समेत तहसीलों और गांवों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घरों में चाश्त की नमाज अदा की। प्रमुख मस्जिदों में इंतजामिया कमेेटी के लोगों ने नमाज अदा की। इसमें कोरोना वायरस के खात्मे के लिए दुआ मांगी गई। सुरक्षा के मद्देनजर मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के संक्रमण के चलते इस बार मस्जिदों और ईदगाहों में सामूहिक नमाज अदा नहीं की गई। शासन की गाइडलाइन के मुताबिक लोगों ने घरों में चाश्त की नमाज अदा की और मुल्क में अमनो अमान और कोरोना के खात्मे के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद घरों में ही अल्लाह की राह में कुर्बानी दी गई। उसके बाद लोगों ने पकवानों का लुत्फ उठाया। मस्जिदों में केवल पांच लोगों को ही नमाज पढ़ने की इजाजत थी। इसके चलते मस्जिदों में मात्र चार-पांच की संख्या में ही इंतजामिया कमेटी के सदस्यों ने नमाज अदा की। लॉकडाउन में लोगों ने एक-दूसरे को फोन कॉल कर और सोशल मीडिया पर संदेश भेजकर ईद की मुबारकबाद दी। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में ईद उल अजहा का त्योहार परंपरागत ढंग से मनाया गया। लोगों ने अपने घरों में नमाज पढ़ी। मस्जिदों में कोरोना महामारी के चलते निर्धारित की गई संख्या के अनुसार ही लोग नमाज पढ़ने पहुंचे। लोगों ने एक-दूसरे को फोन पर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेरपुरकलां। कस्बा में ईद उल अजहा की नमाज मस्जिदों और ईदगाह में न पढ़कर घरों में ही पढ़ी गई। लॉकडाउन के चलते बाजार बंद था।
बीसलपुर। अकीदतमंदों ने घरों में ही नमाज अदा की। उसके बाद एक -दूसरे को सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से मेसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दी। एसडीएम चंद्रभानु सिंह, सीओ लल्लन सिंह, तहसीलदार आशुतोष कुमार, नायब तहसीलदार मोहम्मद असलम अंसारी और कोतवाल सुनील शर्मा पूरे दिन भ्रमण करते रहे। रसायाखानपुर, रढ़ैता, चंद्रपुरा, टिकरी, ईंटारोड़ा, चठिया सेवाराम, रोहनिया, कर्मापुर माफी और भदारा आदि गांवों में भी ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया गया।
चुर्रासकतपुर। यहां अकीदतमंदों ने घरों में ही ईद उल अजहा की नमाज अदा की। राजूपुर, मुसेली, सायर, रिछोला, रिछुलिया, मीरपुर वाहनपुर, और अभयपुर चैना नकटी आदि गांवों में भी सादगी के साथ बकरीद मनाई गई।
अमरिया। कोरोना संक्रमण के कारण लोगों ने सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए मस्जिद में न जाकर घरों में ही चाश्त की अदा की।
मझोला। बकरीद का त्योहार सादगी से मनाया गया। मोहल्ला गुलड़िया स्थित मस्जिद में इमाम तौफीक रजा ने ईद की नमाज अदा की। बाकी लोगों ने अपने घरों में ही चाश्त की नमाज अदा की।
न्यूरिया। लोगों ने घरों में ही चाश्त की नमाज अदा की। मस्जिदों में निर्धारित संख्या में ही नमाज अदा की गई। उसके बाद लोगों ने कुर्बानी दी और कोरोना के खात्मे की दुआ मांगी।

डीएम ने शांति व्यवस्था का लिया जायजा
पीलीभीत। डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसपी जय प्रकाश ने शहर का भ्रमण कर शांति और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने नकटादाना चौराहा, छतरी चौराहा, मुख्य बाजार, जामा मस्जिद सहित प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। सड़कों पर आवाजाही कर रहे लोगों से पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान छुट्टा पशुओं को सड़क पर घूमते देख डीएम ने पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर उन्हें गोशाला में पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह, ईओ निशा मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed