फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bajrang Dal workers created ruckus over conversion in Pilibhit

Pilibhit News: धर्मांतरण की सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, एक युवक को पकड़ा

Mon, 04 Sep 2023 04:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 04 Sep 2023 04:59 PM IST
सार

एक घर में धर्मांतरण की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने घर से एक युवक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
Bajrang Dal workers created ruckus over conversion in Pilibhit
धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने की पूछताछ - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पिपरा खास के एक घर में रविवार को धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। घर से एक युवक को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि गांव पिपरा खास में लंबे समय से एक घर के अंदर धर्मांतरण का खेल चल रहा है। इसके बारे में ग्रामीण पहले भी कई बार पुलिस को अवगत करा चुके थे, मगर पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। साल भर से प्रत्येक रविवार को यहां विशेष प्रार्थना सभा की आड़ में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है।

विज्ञापन

घर के अंदर थे कई लोग 

आरोप है कि रविवार को भी घर में धर्मांतरण कराने के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इसी बीच गांव के एक युवक ने मामले की सूचना बजरंग दल के प्रखंड कोषाध्यक्ष शिवम गंगवार को दी। इस पर वह अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे। यहां घर के अंदर 10-12 महिलाएं और पुरुष मौजूद थे। सभी लोगों को धार्मिक ग्रंथ से कुछ सिखाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कुछ किताबों के साथ एक युवक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह परमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस को भेजा गया था। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। घर से कुछ धार्मिक साहित्य मिला है। युवक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed