{"_id":"69ee724800af65934e093473","slug":"bag-stolen-while-travelling-in-e-rickshaw-three-accused-arrested-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-158209-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ई-रिक्शा में सफर के दाैरान बैग चोरी, तीन आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ई-रिक्शा में सफर के दाैरान बैग चोरी, तीन आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सुनगढ़ी कोतवाली क्षेत्र में बस स्टैंड के पास एक यात्री का बैग चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। श्रावस्ती जिले के थाना सोनवा क्षेत्र के लक्ष्मण नगर निवासी राहुल पाठक शनिवार रात रोडवेज बस से पीलीभीत पहुंचे थे। वह पूर्णागिरि दर्शन के लिए जा रहे थे। रात करीब एक बजे टाइगर तिराहे पर उतरने के बाद वह रोडवेज बस स्टैंड जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुए।
रोडवेज पहुंचने पर जब उन्होंने अपना सामान चेक किया तो उनका बैग गायब था। बैग में मोबाइल फोन और करीब दो हजार रुपये नकद रखे थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान शहर के मोहल्ला फैजुल्ला निवासी शिवम, सरफराज खां निवासी सचिन और घनईताल निवासी रोहित के रूप में हुई।
आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।