{"_id":"69d171c3130db22ca7038e79","slug":"bad-roads-have-increased-the-trouble-connecting-roads-adjacent-to-the-city-have-turned-into-potholes-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-156767-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जर्जर सड़कों ने बढ़ाई परेशानी, गड्ढों में तब्दील हुए शहर से सटे संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जर्जर सड़कों ने बढ़ाई परेशानी, गड्ढों में तब्दील हुए शहर से सटे संपर्क मार्ग
विज्ञापन
गड्ढो में तब्दील बरहा का मुख्य मार्ग। संवाद
पीलीभीत। शहर से सटे ग्राम पंचायत चिड़ियादाह और बरहा को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग बदहाल स्थिति में है। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इससे रोजाना करीब पांच हजार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार जर्जर मार्ग पर गिरकर लोग चोटिल भी हो जाते हैं।
शहर से जुड़े चिड़ियादाह और बरहा ग्राम पंचायतों के मुख्य संपर्क मार्ग इन दिनों जिम्मेदार विभागों की लापरवाही का शिकार बने हुए हैं। बरहा का मुख्य मार्ग पूरनपुर हाईवे से जुड़ता है। इससे आसपास के कई गांवों के लोग भी इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं। वहीं, चिड़ियादाह का रेलवे गोदाम मार्ग माधोटांडा मार्ग को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, लेकिन लंबे समय से इन सड़कों की मरम्मत न होने के कारण उनकी हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। सड़क की परत पूरी तरह उखड़ गई है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। हल्की बारिश के बाद ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं। इससे वाहन चालकों को सड़क का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। संवाद
-- --
चोटिल हो रहे राहगीर, स्कूली बच्चों की परेशानी भी बढ़ी
जर्जर सड़कों के चलते हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को आए दिन फिसलकर चोटिल होना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मार्ग सबसे अधिक परेशानी का कारण बन गया है। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब अंधेरे में गड्ढे नजर नहीं आते और हादसों की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से सड़क मरम्मत की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
-- --
मलबा डालकर लोगों ने गड्ढों को भरा
ग्राम पंचायत बरहा का मुख्य मार्ग इन दिनों बेहद ही चिंताजनक स्थिति में है। यहां के मार्ग में इतने गहरे गड्ढे हो गए है कि उसमें पानी भर गया है। दुर्घटना से बचने के लिए लोगो ने इन गड्ढों को भरने के लिए ट्राॅलियों से मलबा लाकर डाला, लेकिन स्थिति में कुछ खास सुधार नही हुआ।
-- --
क्षेत्र में नाला नहीं, जलजमाव सड़क हो रही खराब
बरहा क्षेत्र के गांव वालों के लिए मुख्य मार्ग पर नाला नहीं है। इससे ड्रेनेज सिस्टम खराब है। कई बार पानी सड़कों पर भर जाता है। इससे सड़के और भी खराब हो रही है।-- -
लोगों में गुस्सा
मार्ग इतना ज्यादा खराब हो गया है कि अब लोग इधर अपना घर बेचकर जाना चाहते हैं। - राकेश कुमार
--
कई बार ग्राम प्रधान को लिखकर दे दिया गया, लेकिन अभी तक मार्ग का संज्ञान नही लिया गया। - अनिल
--
गांव का यह मार्ग पूरनपुर हाईवे को जोड़ता है, लेकिन अब लोगों ने दूसरी ओर से लंबे रास्ते से निकलना शुरू कर दिया। - केसरी लाल
-- -- --
जर्जर मार्गों का जल्द ही सर्वे कराकर चिह्नित कराया जाएगा। प्रस्ताव तैयार कर मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।- लियाकत अली, बीडीओ, मरौरी
विज्ञापन
शहर से जुड़े चिड़ियादाह और बरहा ग्राम पंचायतों के मुख्य संपर्क मार्ग इन दिनों जिम्मेदार विभागों की लापरवाही का शिकार बने हुए हैं। बरहा का मुख्य मार्ग पूरनपुर हाईवे से जुड़ता है। इससे आसपास के कई गांवों के लोग भी इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं। वहीं, चिड़ियादाह का रेलवे गोदाम मार्ग माधोटांडा मार्ग को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, लेकिन लंबे समय से इन सड़कों की मरम्मत न होने के कारण उनकी हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। सड़क की परत पूरी तरह उखड़ गई है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। हल्की बारिश के बाद ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं। इससे वाहन चालकों को सड़क का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
चोटिल हो रहे राहगीर, स्कूली बच्चों की परेशानी भी बढ़ी
जर्जर सड़कों के चलते हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को आए दिन फिसलकर चोटिल होना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मार्ग सबसे अधिक परेशानी का कारण बन गया है। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब अंधेरे में गड्ढे नजर नहीं आते और हादसों की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से सड़क मरम्मत की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
मलबा डालकर लोगों ने गड्ढों को भरा
ग्राम पंचायत बरहा का मुख्य मार्ग इन दिनों बेहद ही चिंताजनक स्थिति में है। यहां के मार्ग में इतने गहरे गड्ढे हो गए है कि उसमें पानी भर गया है। दुर्घटना से बचने के लिए लोगो ने इन गड्ढों को भरने के लिए ट्राॅलियों से मलबा लाकर डाला, लेकिन स्थिति में कुछ खास सुधार नही हुआ।
क्षेत्र में नाला नहीं, जलजमाव सड़क हो रही खराब
बरहा क्षेत्र के गांव वालों के लिए मुख्य मार्ग पर नाला नहीं है। इससे ड्रेनेज सिस्टम खराब है। कई बार पानी सड़कों पर भर जाता है। इससे सड़के और भी खराब हो रही है।